होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

गुना लोकसभा : प्रियदर्शिनी के ताबड़तोड़ दौरे, चुनाव से पहले भावुक हो उठी महारानी

गुना लोकसभा : प्रियदर्शिनी के ताबड़तोड़ दौरे, चुनाव से पहले भावुक हो उठी महारानी

गुना लोकसभा : जब-जब चुनाव आते है तो नेताओं को जनता की याद सताने लगती है, लेकिन चुनाव से पहले ये नेता पूरे साल दिखाई नहीं देते। ऐसे ही कुछ नजारे मध्यप्रदेश लोकसभा चुनावों में देखने को मिल रहे है। इसी को लेकर सवाल उठने लगे है कि चुनाव के दौरान ये नेताओं की वोटो की नौटंकी है या फिर सही में जनता से हमदर्दी है? खैर हम बात कर रहे गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महाराज सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया की। प्रियदर्शिनी राजे इन दिनों अपने पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव प्रचार कर रही है। बीते दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। जिसमें वह एक आदिवासी के घर दूल्हे पर रोटियां बनाती दिखाई दे रही थी। वही उनके ​बेटे महाआर्यमन रोटियां खाते दिखाई दे रहे थे। 

भावुक हुई महारानी

अब सोशल मीडिया पर प्रियदर्शिनी राजे का एक भावुक होने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्रियदर्शिनी राजे भावुक होती दिखाई दे रही है। दरअसल, प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया चुनाव प्रचार के लिए ग्रामीण इलाकों में जा रही है। इसी दौरान उन्होंने महिलाओं के बीच सिंधिया परिवार के वर्षो पुराने संबंधों की दुहाई देते हुए भावुक हो उठी। उन्होने 2019 की हार याद दिलाते हुए कहा कि जब "महाराज" चुनाव हार गए थे तब उन्हें आप लोगों की याद आती थी। महाराज आपको लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। मैं उनसे पूछती थी की क्यों वह जनता के बीच जा रहे हो?, लेकिन महाराज कहना था की वे अपने परिवार के बीच नहीं जाएंगे तो कहां जाएंगे। वे हमेशा आपकी और आपकी खेतीबाड़ी के बारे में हमेशा पूछते रहे है, क्योंकि सिंधिया परिवार के आप लोगों से 300 साल पुराने पारिवारिक संबंध है। 

महारानी के चुनावी वादे

चुनाव प्रचार के दौरान प्रियदर्शिनी राजे ने महिलाओं से वादा करते हुए कहा कि चुनाव के बाद शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें शासन की योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा इन सबकी जानकारी दी जाएगी। प्रियदर्शिनी राजे ने आगे कहा कि अभी जिन योजनाओं का लाभ मिल रहा है, उन योजनाओं को लाने में बहुत मेहनत करनी होती है। कभी हंसना पडता है तो कभी रोना भी पड़ता हैं। 

आपको बता दें की महाराज सिंधिया को चुनाव जीताने के लिए शाहीपरिवार चुनाव प्रचार में जुटा हुआ है। प्रियदर्शिनी राजे महिलाओं को साधने की कोशिश कर रही है तो वही उनके बेटे महाआर्यमन युवाओं को साधने में जुटे है। महाआर्यमन भी युवाओं को लुभाने के लिए उनके बीच कभी समोसा खा रहे है तो कभी आदिवासी के घर रोटियां खा रहे है। दोनो मां—बेटे का अनोखा चुनावी प्रचार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 


संबंधित समाचार