होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PRESIDENT MURMU IN MP : शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शिरकत करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पदभार संभालने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश दौरे पर

PRESIDENT MURMU IN MP : शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शिरकत करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पदभार संभालने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश दौरे पर

MADHYA PRADESH : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद सँभालने के बाद आज पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर है। राष्ट्रपति मुर्मू मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।इस कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को शहडोल पहुंचकर खुद तैयारियों का जायजा लिया।

READ MORE : आफ़ताब नाम के प्रेमी ने की अपनी प्रेमिका की हत्या, लिव इन पार्टनर थे दोनों

इस समारोह में लगभग 1 लाख से ज्यादा लोगों की पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के अन्य जिलों से भी लोगों को लाया जा रहा है। जिनके लिए 2500 बसों की व्यवस्था की गई है। लालपुर हवाई पट्टी में कार्यक्रम स्थल पर एक विशाल मंच बनाया जा रहा है। 4 लाख 50 हजार स्क्वायर फीट में टेंट लगाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के 2500 जवान तैनात किए गए हैं। जिसमें बम स्कवॉड, एसपीजी और अन्य जिलों से से आया हुआ पुलिस बल शामिल है। इसके साथ ही लगभग 100 राजपत्रित अधिकारी व 20 आईपीएस अधिकारी शहडोल पहुंच चुके हैं। पार्किंग के लिए 10 स्थानों को सुरक्षित किया गया है।

READ MORE :  TMC नेता अखिल गिरि के राष्ट्रपति मुर्मू पर दिए विवादित बयान के बाद पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने मांगी माफी


संबंधित समाचार