होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का MP दौरा, 18 जून को जाएंगी ओंकारेश्वर, 21 जून को कूनो नेशनल पार्क में करेंगी भ्रमण

MP NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का MP दौरा, 18 जून को जाएंगी ओंकारेश्वर, 21 जून को कूनो नेशनल पार्क में करेंगी भ्रमण

भोपाल : पीएम मोदी के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाली है। राष्ट्रपति इस बार करीब 3 दिन मध्य प्रदेश में रहेंगी। जिसको लेकर तैयारियां जहां शुरू  कर दी गई है। तो वही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये जा रहे है। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 और 19 को खंडवा में रहेंगी। जहां वो 18 जून को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और पूजन करेंगी। तो वही 19 जून को राष्ट्रपति सिकल सेल के कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल सहित सीएम मोहन और अन्य मंत्रीगण मौके पर मौजूद रहेंगे। 

22 जून को राष्ट्रपति करेंगी कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण 

इसके बाद राष्ट्रपति 21 जून को योग दिवस के अवसर पर कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगी। जहां वो बोत्सवाना से आए चीतों को बड़े बाड़े या फिर खुले जंगल में छोड़ सकती है। संभावना जताई जा रही है कि वे 21 जून की रात कूनो में ही विश्राम करेंगी। इसके बाद, अगले दिन यानी 22 जून को वे कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी। 

राष्ट्रपति का मुख्य कार्यक्रम 45 मिनट का प्रस्तावित 

इधर, वीवीआईपी (VVIP) मूवमेंट को देखते हुए हेलीपैड, रुकने के इंतजाम और सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जा रही है। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी खुद पूरी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कूनो में राष्ट्रपति का मुख्य कार्यक्रम करीब 45 मिनट का प्रस्तावित है। बता दें कि राष्ट्रपति के इस प्रस्तावित दौरे से कूनो में जारी चीता प्रोजेक्ट को वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर एक नई ऊर्जा और पहचान मिलेगी। हालांकि अभी तक आगमन और कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 


संबंधित समाचार