होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 7 फरवरी को जगदलपुर दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 7 फरवरी को जगदलपुर दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

जगदलपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 07 फरवरी को बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जगदलपुर प्रवास पर रहेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को ध्यान में रखते हुए राज्य प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

मुख्य सचिव ने ली तैयारियों की समीक्षा

राष्ट्रपति के बस्तर प्रवास को लेकर मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में कार्यक्रम के आयोजन, अतिथि प्रबंधन और अन्य प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

सुरक्षा, आवागमन और स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर

मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, यातायात नियंत्रण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बस्तर कलेक्टर से मौके की तैयारियों की जानकारी भी प्राप्त की।

सभी विभागों को समन्वय के निर्देश

बैठक में रायपुर कलेक्टर को भी आवश्यक समन्वय और व्यवस्थाओं के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जनसंपर्क एवं संस्कृति विभाग, सामान्य प्रशासन, गृह, स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


संबंधित समाचार