होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ओडिशा में गर्भवती प्रेमिका की हत्या, 14 दिन बाद सागौन के बागान से मिला शव; प्रेमी समेत दो गिरफ्तार

ओडिशा में गर्भवती प्रेमिका की हत्या, 14 दिन बाद सागौन के बागान से मिला शव; प्रेमी समेत दो गिरफ्तार

जगदलपुर। बस्तर से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा के कोरापुट जिले में 22 वर्षीय गर्भवती युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती करीब 14 दिनों से लापता थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि उसकी हत्या कथित तौर पर उसके प्रेमी ने की और दोस्त की मदद से शव को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में सागौन के बागान में दफना दिया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी मोहन किल्लो और उसके साथी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आंध्र प्रदेश पुलिस की मदद से मारुपल्ली गांव के पास सागौन के बागान में खुदाई कर युवती का शव बरामद किया।

मृतका करीब तीन महीने की गर्भवती थी

मृतका की पहचान अलु मीना उर्फ अल्बिना गराड़ा, निवासी तुंखल गांव, कोरापुट के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती का आंध्र प्रदेश निवासी मोहन किल्लो के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि युवती करीब तीन महीने की गर्भवती थी।

शादी को लेकर चल रहा था विवाद

प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवती और आरोपी के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हत्या के बाद आरोपी ने अपने दोस्त कुलदीप की मदद से शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और उसे आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के मारुपल्ली गांव के पास सागौन के बागान में दफना दिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की पूरी वजह और वारदात का क्रम विस्तृत पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

14 दिन तक तलाश करते रहे परिजन

युवती के अचानक लापता होने के बाद उसके परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। काफी समय तक कोई सुराग नहीं मिलने पर परिवार ने दसमंतपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने युवती के मोबाइल, संपर्कों और उसके करीबियों से जुड़े पहलुओं की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को उसके प्रेम संबंध और आरोपी से जुड़े अहम सुराग मिले।

गुमशुदगी की जांच में खुला हत्या का राज

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस का शक आरोपी की ओर गया। पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान शव को दफनाए जाने की जगह के बारे में पुलिस को जानकारी मिली। इसके बाद ओडिशा पुलिस ने आंध्र प्रदेश पुलिस के सहयोग से विजयनगरम जिले के मारुपल्ली गांव के पास सागौन के बागान में खुदाई कर शव बरामद किया।

मुख्य आरोपी पहले से शादीशुदा होने की बात सामने आई

सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी मोहन किल्लो पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है। युवती के गर्भवती होने और शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद की बात भी जांच में सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस हत्या के वास्तविक कारण, वारदात में दोनों आरोपियों की भूमिका तथा घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
 


संबंधित समाचार