भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां शातिर चोरों ने मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में घुसकर कीमती मोमेंटो और ट्रॉफी लेकर फरार हो गए। इस बात की जानकारी जैसे ही सुरक्षा कर्मियों को लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की।
वारदात 2 और 3 अप्रैल की
ये चोरी बंगला परिसर में बने स्टोर रूम में हुई है। जहां CCTV कैमरे के नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। वारदात 2 और 3 अप्रैल की दरमियानी रात की है। इसका खुलासा 6 अप्रैल की सुबह हुआ। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्टोर रूम में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे
टीटीनगर पुलिस के मुताबिक, 3 अप्रैल की सुबह बंगले के स्टोर रूम का ताला टूटा मिला। सिक्योरिटी गार्ड ने देखा तो सामान गायब था। पुलिस के अनुसार, मंत्री विश्वास सारंग के बंगले से ट्रॉफियां, मोमेंटो, शील्ड और प्रशस्ति-पत्र चोरी हुए हैं। स्टोर रूम में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने के कारण पुलिस को आरोपियों की शिनाख्त में परेशानी हो रही है।
पुलिस के कार्यप्रणाली की खुली पोल
हालांकि पुलिस ने जल्द ही आरोपियों के गिरफ़्तारी का दावा किया है। इधर, मंत्री आवास में हुई चोरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है।