होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Praveen Togadia: राम मंदिर पर प्रवीण तोगड़िया का बयान, 8 करोड़ हिंदुओं के पसीने की कमाई 

Praveen Togadia: राम मंदिर पर प्रवीण तोगड़िया का बयान, 8 करोड़ हिंदुओं के पसीने की कमाई 

महिदपुर (उज्जैन): अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे फायरब्रांड हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर कई संस्मरण साझा किए। तोगड़िया ने मंदिर निर्माण के पीछे छिपे दशकों के संघर्ष और आम जनता के समर्पण को बताया। 

सवा-सवा रुपये का योगदान

अपने संबोधन के दौरान तोगड़िया भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि अयोध्या में खड़ा भव्य राम मंदिर केवल पत्थरों की इमारत नहीं है, बल्कि इसमें देश के करीब 8 करोड़ हिंदुओं की श्रद्धा और उनके पसीने की कमाई शामिल है। उन्होंने याद दिलाया कि मंदिर आंदोलन के समय देश के कोने-कोने से सवा-सवा रुपये का योगदान लिया गया था, जिसने इस आंदोलन को जन-आंदोलन बनाया।

1989 के प्रयाग कुंभ की वो यादें

तोगड़िया ने इतिहास के पन्नों को पलटते हुए बताया कि राम मंदिर के निर्माण की चेतना 1989 में व्यापक रूप से जागृत हुई थी। 1989 के प्रयाग कुंभ में 10 हजार संतों की उपस्थिति में मंदिर के जिस मॉडल को स्वीकृति मिली थी, उसे वे स्वयं लेकर गए थे।उन्होंने खुलासा किया कि मंदिर के लिए पत्थरों को तराशने का काम दशकों पहले ही शुरू हो गया था। जब 2022 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ, तब तक 60 हजार घन फीट पत्थर पहले ही तराशे जा चुके थे।

34 वर्षों का संकल्प हुआ सिद्ध

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि आज अयोध्या में जो दिव्य स्वरूप दिखाई दे रहा है, वह 34 वर्षों के निरंतर संकल्प और हिंदुओं के अटूट समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जिस तरह राम मंदिर का संकल्प पूरा हुआ, उसी तरह अब हिंदू समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने जय श्रीराम के नारों के साथ तोगड़िया का स्वागत किया।


संबंधित समाचार