होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : दिवाली पर शहरभर में लगे सनातनी से खरीददारी करने के पोस्टर्स, हिंदू उत्सव समिति -साधु संत समाज ने लोगो से की अपील

BHOPAL NEWS : दिवाली पर शहरभर में लगे सनातनी से खरीददारी करने के पोस्टर्स, हिंदू उत्सव समिति -साधु संत समाज ने लोगो से की अपील

भोपाल : मध्य प्रदेश सहित देशभर में दिवाली के त्योहार को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। दूर दर्ज से लोग पर्व को मनाने के लिए अपने घर पहुंच रहे है। तो वही दूसरी तरफ राजधानी भोपाल में सनातनी से खरीददारी करने के पोस्टर्स लगाए गए है। यह पोस्टर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा लगाए है। जिस पर हिन्दू संगठन ने साफ लिखा हैं कि दीपावली की खरीदारी उनसे करें जो आपकी खरीदी से दीपावली मना सकें। अपना त्योहार अपनो से व्यवहार ! 

सिर्फ सनातनी से ही करें व्यापार 

इधर, दीपावली के त्योहार को लेकर हिंदू उत्सव समिति और साधु संत समाज ने लोगो से सिर्फ सनातनी से व्यापार करने की अपील की है। संगठन का कहना है कि जो लोग मां लक्ष्मी की पूजा करता हो उसी से खरीददारी करें। कबाड़ बेचो तो सनातनी को, ज्वैलरी खरीदो तो सनातनी से,  दिवाली में घर पर पेंट भी कराओ तो सनातनी से कराओ। उनसे सामान न लें जो हिंदुओं को काफिर कहते हैं। हिंदू उत्सव समिति का कहा कि सनातनी से व्यवहार, सनातनी से त्यौहार और सनातनी से ही करे व्यापार। 
 


संबंधित समाचार