होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका डील के बाद इकोनॉमी में दिखा पॉजिटिव इम्पैक्ट, इन 4 संकेतों से समझें डील का असर...

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका डील के बाद इकोनॉमी में दिखा पॉजिटिव इम्पैक्ट, इन 4 संकेतों से समझें डील का असर...

India-US Trade Deal Impact: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी India-US Trade Deal आखिरकार फाइनल हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटाकर 18% करने के ऐलान के बाद भारतीय बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस डील का सीधा असर शेयर बाजार, रुपये, सोना-चांदी और विदेशी निवेश (FIIs) पर साफ नजर आ रहा है। यूरोपीय यूनियन के साथ FTA के बाद अमेरिका से समझौता भारत के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर माना जा रहा है।

शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल:

India-US Trade Deal की खबर सामने आते ही मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने जोरदार शुरुआत की। Sensex ओपनिंग में करीब 2,400 अंक उछल गया Nifty ने 700 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाई,  Reliance, Adani Ports, Tata Group और बैंकिंग शेयरों में भारी खरीदारी, कुछ ही मिनटों में निवेशकों की संपत्ति में करीब 20 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। BSE का कुल मार्केट कैप 455 लाख करोड़ से बढ़कर 474 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया:

India-US Trade Agreement का दूसरा बड़ा असर भारतीय करेंसी पर दिखा। रुपया 111 पैसे मजबूत होकर 90.40 प्रति डॉलर पर खुला, सोमवार को रुपया 91.51 पर बंद हुआ था, और टैरिफ कट और ट्रेड डील से भारत की एक्सपोर्ट पोजिशन मजबूत होगी, जिससे डॉलर इनफ्लो बढ़ने की उम्मीद है। यही वजह है कि रुपये में तेज रिकवरी देखी गई।

सोना-चांदी की गिरावट पर लगा ब्रेक:

कमोडिटी मार्केट में भी इस डील का पॉजिटिव असर दिखा। MCX Silver Price में करीब ₹32,000 प्रति किलो की तेजी, सोना दोबारा ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंचा, हालिया गिरावट के बाद निवेशकों ने सेफ-हेवन एसेट्स में दोबारा भरोसा दिखाया, जिससे गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में उछाल आया।

FIIs की वापसी के बढ़े आसार:

बीते कुछ महीनों में अमेरिकी टैरिफ और नीति अनिश्चितता के चलते Foreign Institutional Investors (FIIs) लगातार बिकवाली कर रहे थे। India-US Trade Deal से पॉलिसी स्टेबिलिटी का भरोसा बढ़ा, लॉन्ग-टर्म निवेश का माहौल बना और शेयर बाजार में विदेशी निवेश लौटने की संभावना बढ़ गई है।  एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में भारतीय बाजारों में FIIs की मजबूत एंट्री देखने को मिल सकती है।

रुपये की मजबूती, सोना-चांदी में उछाल:

India-US Trade Deal ने भारतीय अर्थव्यवस्था में नई जान फूंक दी है। शेयर बाजार की तेजी, रुपये की मजबूती, सोना-चांदी में उछाल और विदेशी निवेशकों की संभावित वापसी ये चारों संकेत बताते हैं कि यह डील भारत के लिए लॉन्ग-टर्म ग्रोथ ड्राइवर साबित हो सकती है।


संबंधित समाचार