होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Loksabha Election 2024: वोटिंग परसेंटेज बढ़ने प्रशासन की अनोखी पहल, लाखों की नगद राशि का किया एलान, जानें किसे और कैसे मिलेगा ईनाम?

Loksabha Election 2024: वोटिंग परसेंटेज बढ़ने प्रशासन की अनोखी पहल, लाखों की नगद राशि का किया एलान, जानें किसे और कैसे मिलेगा ईनाम?

कटनी : देश में 18वे लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है। पहले चरण का  चुनाव पूरा होने के बाद अब दूसरे चरण के चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के साथ साथ राजनीतिक दलों ने भी तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन द्वारा तरह तरह के प्रयास किये जा रहे है। तो वही वोटिंग परसेंटेज बढ़ने के लिए कटनी जिला कलेक्टर ने नगद लाखों की राशि देने का एलान किया है। 

मतदान बढ़ाने कटनी जिला कलेक्टर का नवाचार

बता दें कि दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को है। ऐसे में मतदान प्रतिशत को बढ़ने के लिए कटनी जिला कलेक्टर ने विभिन्न मतदान कर्मियों के लिए पुरस्कार की घोषणा कर दी है। सर्वाधिक मतदान और मतदान केन्द्र में पूर्व के मतदान प्रतिशत में 10 या अधिक की वृद्धि करने ईनाम मिलेगा। मतदान केन्द्रों के बी.एल.ओ, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता, सचिव, जीआरएस और वार्ड दरोगा को नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

समानुपातिक रूप से वितरित होगी राशि 

यह राशि तीन वर्गाे में ग्रामीण और नगरीय निकायों को मिलाकर कुल 1 लाख 80 हजार रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। जिसमे पहले पर मतदान में 10% या अधिक वृद्धि होने पर 20 हजार रूपये राशि ईनाम के रूप में मिलेगी। तो वही दूसरे चरण पर 15 हजार रूपये इसके साथ ही  तृतीय श्रेणी के अंतर्गत सर्वाधिक मतदान पर 10 हजार रूपये एवं पूर्व में मतदान केन्द्र में मतदान के प्रतिशत में 10% या उससे अधिक वृद्धि पर 10 हजार रूपये प्रदान किया जाएगा। इसके लिए निगम क्षेत्र में से किन्हीं 3 मतदान केन्द्रों का चयन किया जाएगा। पुरस्कार राशि सभी में समानुपातिक रूप से वितरित की जायेगी। 


संबंधित समाचार