होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

90 लाख रुपए के गांजे को पुलिस ने किया जब्त, दो आरोपियों को भी किया गिरफ्तार

90 लाख रुपए के गांजे को पुलिस ने किया जब्त, दो आरोपियों को भी किया गिरफ्तार

महासमुंद। महासमुंद की सिंघोडा पुलिस ने 90 लाख रुपए के 9 क्विंटल 3 किलो के गांजे को जब्त कर लिया है। जब्त किए गए इस गांजे के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया हैं। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

आपको बता दें की पकड़े गए दोनों आरोपी श्याम सिंह सुन्दर और उत्सव मिश्रा उडीसा के रहने वाले है। ये लोग सुन्दरगढ उड़ीसा से मध्यप्रदेश गांजा लेकर जा रहे थे। पकड़ाए आरोपियों से पुलिस ने 90 लाख का 9 क्विंटल 3 किलो गांजा, दो नग मोबाइल, 4200 नगद एवं एक टाटा 407 वाहन जब्त किया हैं। पुलिस इन पर 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर रही है।


संबंधित समाचार