होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS : उज्जैन सेंट्रल जेल में वर्दी में लगे ठुमके, 'आपके आ जाने से' गाने पर झूमे जेलकर्मी, VIDEO वायरल

UJJAIN NEWS : उज्जैन सेंट्रल जेल में वर्दी में लगे ठुमके, 'आपके आ जाने से' गाने पर झूमे जेलकर्मी, VIDEO वायरल

उज्जैन : उज्जैन की केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में जेल अधीक्षक के जन्मदिन पर जेल परिसर के भीतर आयोजित बर्थडे समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डिप्टी जेलर समेत कई जेलकर्मी वर्दी में फिल्म अभिनेता गोविंदा के लोकप्रिय गीत 'आपके आ जाने से' पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

पूरा घटनाक्रम 9 जुलाई का

जानकारी के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम 9 जुलाई का बताया जा रहा है। उस दिन केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के जेल अधीक्षक मनोज साहू का जन्मदिन था। जन्मदिन के अवसर पर जेल परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डिप्टी जेलर सुरेश गोयल सहित कई जेल अधिकारी और सुरक्षाकर्मी शामिल हुए।

आपके आ जाने से’ गाने पर किया डांस 

वायरल वीडियो में डिप्टी जेलर सुरेश गोयल वर्दी में फिल्मी गीत पर अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ जश्न मनाते और नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक जेल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।


संबंधित समाचार