होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

indore news : ड्रग्स केस से जुड़ा जीतू पटवारी के भाई का नाम, थाने में पूछताछ जारी, विवेक तन्खा ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

indore news : ड्रग्स केस से जुड़ा जीतू पटवारी के भाई का नाम, थाने में पूछताछ जारी, विवेक तन्खा ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

इंदौर : मध्य प्रदेश की राजनीति में उस समय हलचल बढ़ गई जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को इंदौर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि इंदौर पुलिस ने ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े मामले में नाना को हिरासत में लिया है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई के चलते पार्टी में जहां खलबली मच गई है। तो वही कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा जीतू पटवारी के निवास पर लगना शुरू हो गया है। 

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया ट्वीट

इधर, भाई को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने को लेकर एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर राजनीतिक दुर्भावना का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इंदौर पुलिस द्वारा उनके भाई को बिना सूचना हिरासत में लेना भाजपा की "बदले" की राजनीति है। 

बिना आरोप स्पष्ट किए हिरासत में लिया गया

इधर, राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने इस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि नाना पटवारी को बिना आरोप स्पष्ट किए हिरासत में लिया गया और परिवार को इसकी सूचना भी नहीं दी गई। तन्खा ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और इंदौर पुलिस आयुक्त से आग्रह किया कि ऐसी प्रक्रिया से बचा जाए, जो भविष्य में विवाद और परेशानी का कारण बन सकती है।

पहले से है कई मामले दर्ज 

बता दें कि जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के खिलाफ हत्या के प्रयास और जमीन से जुड़े एक अन्य मामले में पहले से केस दर्ज हैं। फिलहाल उन्हें ड्रग्स नेटवर्क मामले में हिरासत में लिया गया है। राजेंद्र नगर पुलिस ने दो ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने नाना से संबंध होना बताया। इसके बाद पुलिस ने नाना को थाने बुलाया है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। 

नाना ने आरोपितों को जानने की बात स्वीकारी

इधर, जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि आरोपितों ने नाना पटवारी से संबंध होने की बात कही है। वहीं पूछताछ के दौरान नाना ने भी आरोपितों को जानने की बात स्वीकार की है। हालांकि, पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि उनका संबंध केवल परिचय तक सीमित था या ड्रग्स नेटवर्क से कोई अन्य कड़ी भी जुड़ी हुई है।

राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी

नाना पटवारी को हिरासत में लिए जाने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है और मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।


संबंधित समाचार