होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

जहरीला बकरा भात : महंगा पड़ा भोज, 22 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, एक की मौत

जहरीला बकरा भात : महंगा पड़ा भोज, 22 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, एक की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक विधायक के घर बकरा तिहार में भोजन करने के बाद 22 ग्रामीण बीमार हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक युवक की मौत हो गई और एक बालक गंभीर है। घटना पोड़ी उपरोड़ा के आमा ठीकरा गांव की है।

दरअसल पोड़ी उपरोड़ा के आमा ठीकरा गांव में भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो के यहां बकरा भात कार्यक्रम रखा गया था। इसमें गांव के कई लोग शामिल हुए थे। इस दौरान कार्यक्रम भोजन करने वाले 22 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। आनन-फानन में सभी को कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां सभी का उपचार जारी है। 4 वर्षीय मिथलेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं बकरा भात खाने के बाद एक युवक की मौत हो गई है।


संबंधित समाचार