होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MAIHAR NEWS : नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा, दो चालकों की मौत, पिकअप और ट्रक में हुई टक्कर

MAIHAR NEWS : नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा, दो चालकों की मौत, पिकअप और ट्रक में हुई टक्कर

मैहर : मध्य प्रदेश के मैहर में शनिवार दोपहर पिकअप और ट्रक में टक्कर होने के चलते 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नादन थाना क्षेत्र के भेड़ा गांव के पास हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ हादसा 

हादसा मैहर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे के आस पास हुआ। बताया जा रहा है कि भेड़ा गांव के पास सामान लेकर लौट रही एक पिकअप गाड़ी और सामने से आ रहे भारी ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में इनकी गई जान 

इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों में फंसे चालकों के शव बाहर निकालकर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दर्दनाक हादसे में देवधरा निवासी 22 वर्षीय राज चौरसिया और ट्रक चालक की पहचान खोंदिरा निवासी 36 वर्षीय जंग बहादुर लोधी की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

 

 

 


संबंधित समाचार