होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ANUPPUR NEWS : नवरात्रि में आस्था का अद्भुत नजारा, मां काली के रूप में अंगारों पर नंगे पैर नृत्य करते दिखे श्रद्धालु

ANUPPUR NEWS : नवरात्रि में आस्था का अद्भुत नजारा, मां काली के रूप में अंगारों पर नंगे पैर नृत्य करते दिखे श्रद्धालु

अनूपपुर: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 10 में नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति और आस्था का अनोखा दृश्य देखने को मिला। मां काली के स्वरूप में सजे सिद्ध बाब जमुनिया टोला अनूपपुर के श्रद्धालु अंगारों पर नंगे पैर नृत्य करते नजर आए। इस दौरान माता के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

अंगारों पर नृत्य करते दिखे श्रद्धालु 

मां काली के रूप में अंगारों पर नृत्य करते श्रद्धालुओं को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने इसे माता के प्रति अपनी गहरी आस्था और भक्ति का प्रतीक बताया। नवरात्रि के दौरान आयोजित इस धार्मिक परंपरा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

नृत्य बना आकर्षण का केंद्र

मां की भक्ति और शक्ति के जयकारों के बीच यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा. तो वही अंगारों पर श्रद्धालुओं द्वारा किया गया यह नृत्य सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 


संबंधित समाचार