होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छोटी उम्र में ही सफलता पा लेते हैं इस नाम के लोग, जानें क्या है इनकी शोहरत का राज

छोटी उम्र में ही सफलता पा लेते हैं इस नाम के लोग, जानें क्या है इनकी शोहरत का राज

Jyotish Shastra: सफलता सभी को प्रिय लगती है, यहीं कारण है कि, हर व्यक्ति जीवन में सफल होना चाहता है। इसके लिए वो कठोर परिश्रम भी करता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कम उम्र में ही सफलता हासिल कर लेते हैं। मान्यता है कि, जिन लोगों का नाम कुछ विशेष अक्षरों से शुरु होता है, वे जल्दी ही सफलता प्राप्त कर लेते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ अक्षरों से शुरु होने वाले नाम के बारे में...

D अक्षर

D अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरु होता है, वो लोग काफी मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों को कम उम्र में ही सबकुछ हासिल हो जाता है। जबकि अन्य लोगों को लाख प्रयास के बाद भी उतना हासिल नहीं हो पाता है। माना जाता है कि, इन लोगों की किस्मत काफी तेज होती है, जिसकी वजह से इन्हें हर काम में सफलता मिलने के योग बन जाते हैं।

G अक्षर

G अक्षर से जिन लोगों का नाम आरंभ होता है, वे लोग किस्मत के धनी होते हैं और वे लोग मेहनत करके लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। ये कम उम्र में ही अच्छी खासी सफलता हासिल कर लेते हैं। इन लोगों को हर जगह मान-सम्मान मिलता है। ये लोग अपने काम से किसी का भी दिल जीत लेते हैं।

M अक्षर

M अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरु होता है, वे काफी मेहनती, बुद्धिमान और चतुर होते हैं। इन लोगों की किस्मत काफी तेज होती है। इनके जीवन में सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती है। कम उम्र में ही ये अच्छी लाइफ जीने लगते हैं और बहुत कम समय में ही ये सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहते हैं।

O अक्षर

O अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरु होता है, वो काफी अच्छी किस्मत वाले होते हैं। वे जिस काम में हाथ डालते हैं, उसी में सफलता प्राप्त कर लेते हैं। इनका अपनी लाइफ पर बहुत फोकस होता है। इन्हें क्या करना है, इस बात की समझ इन्हें बहुत अच्छे से होती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। INH 24x7 इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)


संबंधित समाचार