होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

गरज-चमक के बीच गिरी बिजली, 15 मवेशियों की मौत; चरवाहा सुरक्षित

गरज-चमक के बीच गिरी बिजली, 15 मवेशियों की मौत; चरवाहा सुरक्षित

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा क्षेत्र में मौसम बिगड़ने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरदर्री के बीजाडांड गांव में बिजली गिरने से 15 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त मवेशियों को चराने गया चरवाहा इस घटना में सुरक्षित बच गया। जानकारी के मुताबिक, बीजाडांड निवासी किसान मोहर सिंह आयम अपने मवेशियों को लेकर क्षेत्र में चराने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी इसकी चपेट में आ गए।

7 गाय और 8 बकरियों की मौत

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की 7 गाय और 8 बकरियों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। एक साथ 15 मवेशियों की मौत से किसान परिवार को काफी आर्थिक नुकसान होने की बात सामने आई है।

किसान ने प्रशासन से मांगा मुआवजा

प्राकृतिक आपदा में मवेशियों की मौत के बाद पीड़ित किसान ने प्रशासन से नुकसान का उचित आकलन कराने और नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। किसान का कहना है कि मवेशियों की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है।

ग्रामीणों ने जल्द राहत देने की मांग की

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आकाशीय बिजली जैसी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जल्द सर्वे कर प्रभावित किसान को नियमानुसार सहायता दी जानी चाहिए।

महत्वपूर्ण: आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए और संभव हो तो सुरक्षित पक्के स्थान पर शरण लेनी चाहिए।


संबंधित समाचार