होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

REWA NEWS : पटवारी पर गिरी लोकायुक्त की गाज, 5 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, कार्रवाई जारी

REWA NEWS : पटवारी पर गिरी लोकायुक्त की गाज, 5 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, कार्रवाई जारी

रीवा : मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी को खत्म करने के लिए लोकायुक्त की टीम जहां दिन रात काम कर रही है। तो वही रिश्वतखोरी का ताजा मामला रीवा से सामने आया है। जहां लोकायुक्त की टीम ने खजुहा कला के पटवारी मनोज पांडेय को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों निराला नगर से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि पटवारी ने भूमि सीमांकन के लिए 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। 

पिताजी की भूमि का करवाना था सीमांकन

जानकारी के अनुसार, फरयादी कमलेश पटेल को पिताजी की भूमि का सीमांकन करवाना था। जिसके लिए पटवारी मनोज पांडेय ने 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। इतना ही नहीं काम करने के लिए पटवारी ने पहले ही 10 हजार रूपए ले लिए थे और 5 हजार रूपए की और मांग कर रहा था। जिसकी शिकायत फरयादी ने लोकायुक्त में कर दी। 

10 हजार रूपए पहले ही पटवारी ने ले लिए थे

शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त ने आरोपी को पकड़ने के लिए प्लान बनाया और 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रीवा स्थित डभौरा हाउस के सामने से पटवारी को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


संबंधित समाचार