होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ujjain news : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महाकाल के किये दर्शन, भस्म आरती में हुई शामिल,जीत के लिए मांगा आशीर्वाद

ujjain news : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महाकाल के किये दर्शन, भस्म आरती में हुई शामिल,जीत के लिए मांगा आशीर्वाद

उज्जैन  : बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आए दिन देश दुनियाभर से भक्त उज्जैन पहुंचते है। इसी कड़ी में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सदस्य महाकाल के दरबार में पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना कर टी20 वर्ल्ड कप जितने के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान खिलाड़ियों ने नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती भी अटेंड की। 

शनिवार तड़के 3 बजे पहुंचे टीम इंडिया के खिलाडी

बता दें कि शनिवार तड़के 3 बजे टीम इंडिया के खिलाडी अपने परिवार के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और नंदी हाल में बैठकर बाबा का ध्यान लगाया।  साथ ही नंदी के कानों में अपनी मनोकानमा भी कही। इस दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम में कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ प्रवीण शर्मा, अमोल मुजुमदार, अरुंधति, शेर सिंह, अनिरुद्ध, भारती, आविष्कार, साल्वि, श्रेयंका, हरमनप्रीत, रेणुका, राखी, धनंजय, नंदनी, सचिन, पूर्वा , यस्तिका, सफाली, दीप्ति, ममता, राधा, क्रांति, अरुंधति रेड्डी, रुचा, मुनीश, नल्लापु, गोल्लाने सहित अन्य खिलाड़ी माणेक पर मौजूद रहे। 

यहां दिव्‍यता, भव्‍यता, शांति के दर्शन मिलते हैं

बाबा महाकाल की शरण में पहुंची टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रार्थना की. टीम की कई खिलाड़ी अपने परिवारों के साथ मंदिर पहुंचीं, जिससे माहौल और भी भावनात्मक हो गया. महिला खिलाड़ियों ने कहा कि हम लगातार बाबा के दर्शन करने आते हैं और हर बार हमें यहां उसी दिव्‍यता, भव्‍यता, शांति के दर्शन मिलते हैं, जिसके लिए श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में लाखों श्रद्धालु आते हैं. यहां कण कण में महाकाल की झलक मिलती है। इधर, दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान किया गया। 
 


संबंधित समाचार