होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

AGAR MALWA : रिश्वतखोर पटवारी-कोटवार चढ़े लोकायुक्त के हत्थे, 10 हजार रिश्वत लेते टीम ने किया गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे पैसे

AGAR MALWA : रिश्वतखोर पटवारी-कोटवार चढ़े लोकायुक्त के हत्थे, 10 हजार रिश्वत लेते टीम ने किया गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे पैसे

आगर मालवा : मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में नक्शे में सुधार के नाम पर 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगने वाले पटवारी और कोटवार को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने 10 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। खास बात यह है कि दोनों ने शिकायतकर्ता से पहले ही 30 हजार रुपए वसूल लिए थे। आज जैसे ही रिश्वत की अगली किस्त ली, लोकायुक्त की टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को धर दबोचा। कार्रवाई आगर बस स्टैंड के समीप मालिखेड़ी रोड स्थित एक कंप्यूटर दुकान पर की गई।

नक्शे में सुधार कराने के एवज में मांगे पैसे

दरअसल, पूरा मामला आगर के राम मालीपुरा निवासी आशुतोष चौहान की जमीन के नक्शे में सुधार से जुड़ा है। शिकायतकर्ता के बड़े पापा चिंतामण चौहान की भूमि का नक्शा त्रुटिपूर्ण था, जिसे दुरुस्त कराने के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया गया था। आरोप है कि नक्शे में सुधार कराने के एवज में पटवारी प्रहलाद सिंह भिलाला और कोटवार संजय कुम्भकार ने मिलकर 60 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।

पटवारी और कोटवार 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ाए

फरयादी का कहना है कि काम जल्द करवाने के लिए दोनों ने पहले ही 30 हजार रुपए ले लिए है। वही जब फरयादी से और पैसों की मांग की तो उसने मामले की शिकायत लोकायुक्त में कर दी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। ऐसे में जब फरयादी 10 हजार रुपए रिश्वत देने के लिए पहुंचा तो लोकायुक्त की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पैंट की जेब से बरामद की गई राशि 

इतना ही नहीं टीम ने रिश्वत की रकम कोटवार संजय कुम्भकार की पैंट की जेब से बरामद की गई। उज्जैन लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचंद पटेल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में निरीक्षक हीना डावर सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है।

 


संबंधित समाचार