होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Parliament Budget Session: हंगामे में नहीं हो पाया पीएम मोदी का संबोधन, लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित...

Parliament Budget Session: हंगामे में नहीं हो पाया पीएम मोदी का संबोधन, लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित...

नई दिल्ली। संसद के चालू बजट सत्र के दौरान मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में भारी हंगामा देखने को मिला। विपक्षी दलों के जोरदार विरोध के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब नहीं दे सके। स्थिति को देखते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी।

पीएम मोदी का संबोधन टला:

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी।स्पीकर ओम बिरला ने बार-बार सदस्यों से अपनी सीटों पर लौटने की अपील की, लेकिन हंगामा थमने का नाम नहीं लिया। इसके बाद पहले सदन को 12 बजे तक, फिर 2 बजे और बाद में 5 बजे तक स्थगित किया गया। अंततः पूरे दिन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शाम 5 बजे लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देना था, लेकिन विपक्षी हंगामे के चलते उनका संबोधन नहीं हो सका।

राज्यसभा में भी जारी रहा गतिरोध:

राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान भी स्थिति तनावपूर्ण रही। विपक्षी दलों ने नियम 267 के तहत स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। लेफ्ट सांसद जॉन ब्रिटास ने सभापति से बिजनेस सस्पेंड करने की मांग की, जिससे सदन में हंगामा और बढ़ गया।

खड़गे का सरकार पर तीखा हमला:

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र पर लगातार हमले हो रहे हैं और सामाजिक न्याय को कमजोर किया जा रहा है। खड़गे ने कहा कि संसद में 78 प्रतिशत सवालों को खारिज कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के जवाब न देने पर मंत्री केवल उनकी प्रशंसा में लगे रहते हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को राज्य का दर्जा देने के सवाल को हाइपोथेटिकल बताकर खारिज किए जाने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई।

महिला आरक्षण पर भी उठाए सवाल:

खड़गे ने महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने की मांग की और आरोप लगाया कि महिलाओं को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सौ वर्षों में संघ या बीजेपी ने कभी किसी महिला को शीर्ष नेतृत्व नहीं दिया।

स्पीकर कार्यालय में गरमागरम बहस:

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कार्यालय में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच तीखी बहस हुई। ‘किताब बनाम किताब’ विवाद को लेकर हुई इस बहस का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नारेबाजी करते सांसद नजर आ रहे हैं।

अमेरिका डील पर बयान से बढ़ा विवाद:

राज्यसभा में पीयूष गोयल द्वारा अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर दिए गए बयान को लेकर भी विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई। विपक्ष का कहना था कि सरकार ने पहले सदन के बाहर बयान क्यों दिया। इस पर नेता सदन जेपी नड्डा ने सफाई देते हुए कहा कि यह पॉलिटिकल रिस्पॉन्स था, न कि आधिकारिक स्टेटमेंट।


संबंधित समाचार