होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Parliament Budget Session: लोकसभा में भारी हंगामा, कार्यवाही 9 फरवरी तक स्थगित...

Parliament Budget Session: लोकसभा में भारी हंगामा, कार्यवाही 9 फरवरी तक स्थगित...

Parliament Budget Session: नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ गई। प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सांसद पोस्टर और प्लेकार्ड लेकर वेल में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे, जिसके कारण सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी।

स्पीकर की सख्त टिप्पणी, 12 बजे तक स्थगन:

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ सदस्य नियोजित तरीके से गतिरोध पैदा कर रहे हैं और सदन की गरिमा बनाए रखने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह का व्यवहार जारी रहा तो सदन चलाना संभव नहीं होगा। इसके बाद कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

दोबारा शुरू होते ही फिर नारेबाजी:

कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। विपक्षी सांसद हाथों में प्लेकार्ड लेकर ‘जय संविधान’ के नारे लगाते हुए वेल में पहुंच गए। पीठासीन अधिकारी कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने सदस्यों से अपनी-अपनी सीटों पर लौटने और सदन चलने देने की अपील की, लेकिन हंगामा जारी रहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सदन में प्लेकार्ड लहराना नियमों के विरुद्ध है और इस माहौल में बजट पर चर्चा संभव नहीं है। लगातार शोर-शराबे के बीच अंततः लोकसभा की कार्यवाही 9 फरवरी सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में शांतिपूर्ण रही कार्यवाही:

जहां लोकसभा में हंगामा देखने को मिला, वहीं राज्यसभा में कार्यवाही की शुरुआत शांतिपूर्ण रही। उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान सदस्यों ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए और चर्चा सामान्य रूप से चलती रही।


संबंधित समाचार