होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

paint company caught fire : जबलपुर के पेंट कंपनी में लगी भयानक आग, दो कर्मचारी बुरी तरह से झुलसे

paint company caught fire : जबलपुर के पेंट कंपनी में लगी भयानक आग, दो कर्मचारी बुरी तरह से झुलसे

paint company caught fire :  मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक पेंट फैक्ट्री में बीती रात को भयानक आग लगने से फैक्ट्री में काम कर रहे 2 कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

READ MORE : बिलासपुर में आयरन की दवाई खाने के बाद स्कूली बच्चों की तबियत बिगड़ी, आनन-फानन में कराया अस्पताल में भर्ती

आग लगने की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची। आग में झुलसे दो कर्मचारियों को एंबुलेंस की सहायता से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक अधारताल इंडस्ट्रियल एरिया में बीती रात एक पेंट फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। तीन दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अधारताल इंडस्ट्रियल एरिया में संजीव गुप्ता की पेंट फैक्ट्री है।

READ MORE : नहीं रहा सुशांत सिंह राजपूत का पेट डॉग, एक्टर के जाने के बाद वायरल हुआ था फज का विडियो

फैक्ट्री में दो कर्मचारी काम कर रहे थे। चौकीदार शिवनारायण बाहर बैठा हुआ था। इतने में अचानक आग भड़क उठी। आग ने दोनों कर्मचारियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से केदारनाथ राय और राजाराम गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों कर्मचारियों को एम्बुलेंस से निजी अस्पताल भेजा गया।

latest news video यहाँ देखें: 

  

 

 

 


संबंधित समाचार