होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार 2026 का पहला चरण संपन्न, 66 हस्तियों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार 2026 का पहला चरण संपन्न, 66 हस्तियों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित समारोह में पद्म पुरस्कार 2026 के पहले चरण के तहत चयनित 66 हस्तियों को सम्मानित किया। इस दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। सरकार ने इस वर्ष कुल 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की थी।

अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियों को मिला सम्मान

पहले चरण में 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार दिए गए। सम्मान पाने वालों में खेल, कला और सामाजिक सेवा से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं। क्रिकेटर रोहित शर्मा, अभिनेता आर माधवन, महिला क्रिकेट कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।

महिलाओं और मरणोपरांत सम्मान पर विशेष फोकस

इस बार पद्म पुरस्कार सूची में 19 महिलाओं को शामिल किया गया है। साथ ही 16 हस्तियों को मरणोपरांत सम्मान प्रदान किया गया। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश के.टी. थॉमस को पद्म विभूषण दिया गया। वहीं, अल्का याग्निक और शिबू सोरेन समेत कई हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

धर्मेंद्र को मरणोपरांत सम्मान, परिवार ने ग्रहण किया पुरस्कार

समारोह में भावुक पल तब देखने को मिला जब दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनकी ओर से उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने राष्ट्रपति से प्राप्त किया।

परिवारों में खुशी और गर्व का माहौल

मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित विश्व बंधु के परिवार ने सरकार का आभार व्यक्त किया। उनकी पत्नी इंदु देवी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और भावनात्मक पल है, जिससे पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

समारोह में देश का शीर्ष नेतृत्व मौजूद

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देशभर की प्रतिष्ठित हस्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


संबंधित समाचार