होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, अब से स्कूलों में एक दिन होगा नो बैग डे

MP News : स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, अब से स्कूलों में एक दिन होगा नो बैग डे

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बैग पॉलिसी जारी की गई है। अबसे मध्यप्रदेश में बच्चों के लिए एक दिन नो बैग डे होगा। इस दिन बिना बैग लिए ही छात्र स्कूल पहुंचेगे। उन्हें किसी प्रकार की कोई किताब नहीं ले जानी होंगी। साथ ही दूसरी कक्षा तक के बच्चों को होमवर्क भी नहीं दिया जाएगा। 

नहीं मिलेगा होमवर्क 

असल में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक बैग पॉलिसी जारी की गई है। जिसमें स्कूली बच्चों को लिए खास सौगात जैसा काम किया गया है। विभाग द्वारा एक ऐसा दिन निर्धारित किए जाने के आदेश जारी हुए हैं जिस दिन किसी भी बच्चे को बैग लेके नहीं जाना होगा। इस नो बैग डे पर सभी बिना बैग लिए ही स्कूल जाएंगे। वही विभाग द्वारा ये भी कहा गया है कि दूसरी कक्षा तक के बच्चों के लिए होमवर्क नहीं दिया जाएगा। विभाग द्वारा पहली से 12 वीं तक के बच्चों के लिए वजन की सीमा भी तय की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया ये नियम प्रदेश के सभी शासकीय अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में लागू होगा। 



संबंधित समाचार