होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

LOKSABHA ELECTION : विपक्ष भारतीय संस्कृति का दुश्मन, आचार्य का कांग्रेस पर तीखा हमला

LOKSABHA ELECTION : विपक्ष भारतीय संस्कृति का दुश्मन, आचार्य का कांग्रेस पर तीखा हमला

संभल। कांग्रेस (Congress) के पूर्व नेता (Leader) रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya) ने एक बार फिर कांग्रेस पर ही निशाना साधा है। प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर भारतीय संस्कृति (Culcure) और सनातन (Sanatan) को हटाने के लिए एक गैंग बना कर मिटाने का आरोप लगाया है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि विपक्ष में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों के विरोधियों का एक गैंग बन गया है, जो प्रधानमंत्री मोदी को हटाना और मिटाना चाहता है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी सनातन के ध्वजवाहक के रूप में हैं। आचार्य ने कहा कि विपक्ष भारतीय संस्कृति का दुश्मन है।

कांग्रेस की मुश्किलें

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ी हैं। कांग्रेस पार्टी से चुनाव के दौर में अलग हुए नेता कांग्रेस के लिए ही चुनाव में मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा के दिग्गज नेता कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर लगातार घेर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी पूरी टीम कांग्रेस के घोषणा पत्र और कांग्रेसी नेताओं के बयानों के मायने समझाते हुए जनता में सीधे तौर पर अपनी बात रख रहे हैं। कांग्रेस के साथ ही इंड़ी गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों को लेकर भाजपा के प्रदेश स्तर के मंत्री और नेता लगातार हमले कर रहे हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सपा पर निशाना साधा। ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी बार-बार अपने उम्मीदवार और स्टैंड बदल रही है। हार का डर उनके अंदर तक समा गया है। कन्नौज, मैनपुरी सहित सभी सीटों पर भाजपा जीतेगी। समाजवादी पार्टी को शून्य सीटें मिलेंगी।


संबंधित समाचार