होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Railway job 2026: सरकारी नौकरी ! रेलवे में लोको पायलट बनने का मौका, 11127 पदों पर होगी भर्ती, 14 जून लास्ट डेट

Railway job 2026: सरकारी नौकरी ! रेलवे में लोको पायलट बनने का मौका, 11127 पदों पर होगी भर्ती, 14 जून लास्ट डेट

RRB ALP Bharti 2026: युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी का गोल्डन चांस, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11127 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन 14 जून 2026 तक जारी रहेंगे। जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई करें। 

शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी ने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो और उसके साथ संबंधित ट्रेड (जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक डीजल, वायरमैन आदि) में ITI का सर्टिफिकेट हो। इसके अलावा, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री (BE/B.Tech) रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।

आयु सीमा:  अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2026 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (OBC, SC, ST, आदि) को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

​वेतन: चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-2 में रखा जाएगा, जिसका प्रारंभिक मूल वेतन 19,900 रुपये प्रति माह होगा। महंगाई भत्ता (DA), आवास भत्ता (HRA), और परिवहन भत्ता जैसे अन्य लाभ भी मिलेंगे, जिससे शुरुआती इन-हैंड सैलरी 35,000 से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, ट्रांसजेंडर और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया 

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1)
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2)
  • एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

संबंधित समाचार