होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

निक जोनस के बर्थडे पर प्रियंका ने कुछ इस तरह किया अपने प्यार का इज़हार, देखिए एक्ट्रेस का पोस्ट

निक जोनस के बर्थडे पर प्रियंका ने कुछ इस तरह किया अपने प्यार का इज़हार, देखिए एक्ट्रेस का पोस्ट

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) गुरुवार यानी की 16 सितंबर को अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए यूएस पहुंची थी। एक्ट्रेस की यूएस के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (John F Kennedy International Airport) से उनकी फोटोज़ वायरल हुई थी। इसके अलावा प्रियंका ने एक खूबसूरत अंदाज़ में निक को विश किया है।

हाल फिलहाल में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में निक संग अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो में निक के साथ प्रियंका काफी खास लग रही है। फोटो में प्रियंका येलो आउटफिट में बहुत खूबसूरत नज़र आ रही हैं। इस फोटो में प्रियंका बैक साइड से निक को हग किए हुए नजर आ रही है, वहीं निक प्रियंका को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं प्रियंका ने इस फोटो को शेयर करते हुए एक बहुत ही प्यारा कैप्शन दिया है। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, "मेरे जीवन का प्यार। दया के भाव से भरे और सबसे ज्यादा प्यार करने वाले व्यक्ति जिसे मै जानती हूं उसे जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आई लव यू बेबी..आप जैसे हैं वैसा होने के लिए धन्यवाद।" यहां देखिए एक्ट्रेस का पोस्ट....

प्रियंका के इस पोस्ट को 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं इस पोस्ट पर बॉलीवुड के साथ- साथ हॉलीवुड सेलेब्स ने भी कमेंट करते हुए अमेरिकन सिंगर निक जोनस बर्थडे विश किया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के चलते लंदन में थी। लंदन में एक्ट्रेस अपने नये शो सिटेडल (Citadel) की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। पति निक जोनस संग उनकी फोटोज़ काफी वायरल होती रहती हैं।

 


संबंधित समाचार