होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : इंदौर की गेर के लिए अधिकारियों ने ड्रोन से लिया जायजा, दिए मरम्मत कराने के निर्देश

MP News : इंदौर की गेर के लिए अधिकारियों ने ड्रोन से लिया जायजा, दिए मरम्मत कराने के निर्देश

इंदौर। देश, प्रदेश में धूम-धाम से मनाई जाती है होली। इस दिन कई जगहों पर गेर निकलती है और लोग रंगों से सराबोर नज़र आते हैं, लेकिन इंदौर ऐसी जगह है जहां रंगपंचमी का अनूठा नज़ारा देखने को मिलता है। यहां रंगपंचमी की गेर में शामिल होने काफी बड़ी मात्रा में लोग आते हैं। इस बार की गेर और भी खास होने वाली है जिसे देखते हुए जिला प्रशासन पुलिस और निगम का प्रशासनिक अमला गैर के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए निकले। यहां गैर के रास्तों का जायजा ड्रोन के माध्यम से लिया गया। साथ ही यात्रा के लिए रास्तों की दुरुस्ती के निर्देश भी दिए गए। 

अधिकारियों ने दिए निर्देश

इंदौर मे निकलने जा रही गेर के लिए आज अधिकारी सड़कों पर जायजा लेने निकले। जिला प्रशासन पुलिस और निगम का प्रशासनिक अमला गेर मार्ग का दौरा करने निकला है। जायजा लिए जाने के दौरान कलेक्टर आशीष सिंह, एडिशनल सीपी अमित सिंह, निगामयुक्त दीपक वर्मा सहित एक दर्जन अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। गेर लोधीपुरा से नरसिंह बाजार होते हुए निकलेगी इस कारण अधिकारियों द्वारा इसी रास्ते का दौरा किया गया है। अधिकारियों द्वारा सड़कों के गड्ढे भरने से लेकर बिजली के तारों की मरम्मत किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों द्वारा ड्रोन के माध्यम से गैर के रास्ते का निरीक्षण किया गया है। 

गेर का 75वां साल

इंदौर की रंगपंचमी की गेर को यूनेस्को की विरासतों में शामिल किए जाने की कोशिश की जा रही है। इस बार की गेर का प्रशासन द्वारा लाइव प्रसारण कराया जाएगा। विदेश में रहने वाले लोग इस लिंक को वहां के हर स्थानीय ग्रुप में शेयर करेंगे ताकि इस गेर का अधिक प्रसार हो पाए। आपको बता दें विदेशियों के लिए इस बार इंदौर की गेर में अलग गाड़ी रहेगी। शनिवार 30 मार्च को निकलने वाली गेर में एक लाख से अधिक लोग शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही है। अब तक 60 एनआरआई द्वारा इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। इन सभी को विशेष रथ में सवार करके गेर में घुमाया जाएगा। ये इंदौर की गेर का 75वां साल है जिसे धूम-धाम से मनाया जाएगा।  

यूनेस्को विश्व धरोहर बनाने की कोशिश

गेर में विदेशों के साथ ही प्रदेश के कई शहरों से भी मेहमान इंदौर आएंगे। इनके लिए छतों पर बैछने की व्यवस्था की गई है। गेर में रथों का काफिला निकलता है। इस बार भी निगम की तरफ से चार रथ इसमें शामिल होंगे। इस बार इसे यूनेस्को विश्व धरोहर बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया हमने एनआरआई के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की है। अभी तक 60 विदेशी मेहमानों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। रजिस्ट्रेशन जारी है। पहली बार ऐसा होगा जब गेर में शामिल एनआरआई रंगों के इस उत्सव का सीधे रूप से हिस्सा होंगे। उनके लिए हमने अलग रथ की व्यवस्था की है। आपको बताते चलें ये विदेशी मेहमान वही हैं, जिन्होंने प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लिया था। इसके अलावा शहर के कई आयोजनों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। 
 


संबंधित समाचार