होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rang Panchami 2026 : रंग पंचमी पर देवी-देवताओं को चढ़ाए ये खास रंग, बरसेगी कृपा, परेशानी होगी दूर

Rang Panchami 2026 : रंग पंचमी पर देवी-देवताओं को चढ़ाए ये खास रंग, बरसेगी कृपा, परेशानी होगी दूर

Rang Panchami 2026: रंग पंचमी का पर्व हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व कल यानि की 08 मार्च को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन देवी देवता भक्तों के साथ होली खेलने के लिए पृथ्वी पर आते हैं, इसलिए रंग पंचमी को देव पंचमी भी कहा जाता है। कहा जाता है कि इस दिन अगर विधि विधान से पूजा अर्चना कर देवी-देवताओं को गुलाल अर्पित करें, तो वो प्रसन्‍न होते हैं और कृपा बरसाते है। लेकिन अगर आप इस खास अक्सर पर देवी-देवताओं को उनके प्रिय रंग अर्पित करते है तो जीवन में आ रही परेशानी दूर होगी। साथ ही भगवान की विशेष कृपा बरसेगी। ... ,तो चलिए जानते है देवी देवताओं के शुभ रंग के बारे में ,, .. 

भगवान राम - भगवान राम को भी पीला रंग अर्पित करें. 

लक्ष्‍मी माता - रंग पंचमी की पूजा में लक्ष्‍मी जी को गुलाबी या लाल रंग अर्पित करें. दूध से बनी मिठाइयों, खीर आदि का भोग लगाएं. इससे वे प्रसन्‍न होकर धन-समृद्धि देंगी. 

भगवान श्रीकृष्ण - भगवान कृष्‍ण को पीला रंग बेहद प्रिय है. रंग पंचमी के दिन कृष्‍ण जी को पीला रंग अर्पित करने से जीवन में सुख-सौभाग्‍य और प्रेम बढ़ता है. 

राधा रानी - राधा रानी का सबसे प्रिय रंग नीला (नीलांबर) माना जाता है, जो कि श्री कृष्ण के श्याम वर्ण का प्रतीक है. इसके अलावा उन्‍हें लाल, गुलाबी और पीला रंग भी प्रिय है. रंग पंचमी पर राधा रानी की पूजा में उन्‍हें ये रंग अर्पित करें. 

भगवान विष्‍णु - गुरु ग्रह कमजोर है, विवाह में देरी हो रही है या भाग्‍य का साथ नहीं मिल रहा है. ऐसे लोग रंग पंचमी को श्रीहरि विष्‍णु की पूजा करके उन्‍हें पीला रंग अर्पित करें.

 भगवान गणेश - गणेश जी को लाल और पीला रंग प्रिय है. उन्‍हें रंग पंचमी को लाल और पीली गुलाल अर्पित करें. 

भगवान शिव - भगवान शिव को सफेद रंग या भस्‍म जैसा रंग अर्पित करें. साथ ही ठंडाई का भोग लगाएं. इससे रोग, भय और तनाव दूर होगा. चंद्र दोष शांत होगा. 

मां दुर्गा - मां दुर्गा को लाल रंग अर्पित करें. इससे आपकी शक्ति और आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा. नई ऊर्जा का संचार होगा. 

हनुमान जी - हनुमान जी को लाल रंग और केसरियां रंग की गुलाल चढ़ाएं. इससे जीवन को लेकर उत्‍साह बढ़ेगा. 


संबंधित समाचार