होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dhar news : बड़ी खबर ! धार के मित्तल कंपनी में नाइट्रोजन टैंक फटा, 3 मजदूर घायल, मची अफरा तफरी

Dhar news : बड़ी खबर ! धार के मित्तल कंपनी में नाइट्रोजन टैंक फटा, 3 मजदूर घायल, मची अफरा तफरी

धार : मध्य प्रदेश के धार स्थित मित्तल फैक्ट्री में मंगलवार सुबह नाइट्रोजन टैंक फटने से 3 मजदूर घायल हो गए। जबकि धमाके के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायलों को तुरंत श्रीनाथ हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

मंगलवार 11 बजे हुआ हादसा 

हादसा पीथमपुर सेक्टर-3 स्थित इंडोरामा क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे के आस पास हुआ। जिसकी जानकरी मिलते ही पुलिस फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया और घायलो को अस्पताल पहुंचाया। 

रिसीवर टैंक में हुआ विस्फोट

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मित्तल कंपनी में धातु के सिक्के बनाए जाते हैं। मंगलवार सुबह रोज की तरह फैक्ट्री में श्रमिक काम में जुटे थे, तभी अचानक नाइट्रोजन गैस के रिसीवर टैंक के निचले हिस्से में विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्र में भी इसकी गूंज सुनाई दी। टैंक के निचले हिस्से में विस्फोट आखिर किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। प्रशासन और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मामले की जांच में जुटी है।

ये हुए घायल

हादसे में घायल मजदूरों में शिवम शर्मा (30), पिता मधुसूदन शर्मा, निवासी जाओरा कॉलोनी, सेक्टर-3, पीथमपुर, पुखराज पाटीदार (46) पिता बाबूलालजी पाटीदार, निवासी घाटा बिल्लोद एवं सतेंद्र राठौर (41), पिता शिवराज सिंह राठौर, निवासी भोजपुरी कॉलोनी, थाना बेटमा, जिला इंदौर शामिल हैं। 


संबंधित समाचार