होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Nitin Gadkari Death Threat Call: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली आवास पर आया फोन

Nitin Gadkari Death Threat Call: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली आवास पर आया फोन

Nitin Gadkari Death Threat Call: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दिल्ली आवास (Nitin Gadkari Delhi Residence) पर जान से मारने की धमकी भरा फोन आया है। केंद्रीय मंत्री के आवास पर स्थित स्टाफ ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को दी है। इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दो बार जान से मारने की धमकी मिली है।


इस संबंध में दिल्‍ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर जान से मारने की धमकी मिलने की सूचना मंत्री के स्टाफ ने पुलिस को दी थी। दिल्ली पुलिस ने सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विवरणों का सत्यापन किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की दो बार धमकी मिल चुकी है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को कल शाम यानी सोमवार को उनके दिल्ली आवास पर फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली। मंत्री के कार्यालय ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में सूचित किया और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

READ MORE: CONGRESS की हाई लेवल मीटिंग हुई समाप्त, मुद्दे गोपनीय रखने का है निर्देश, टीएस सिंहदेव ने दिया यह जवाब...

 

 

 


संबंधित समाचार