होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BALAGHAT NEWS: शादी के बाद मतदान करने पहुंचा नव विवाहित जोड़ा, VOTEING कर देश के विकास में दिया योगदान

BALAGHAT NEWS: शादी के बाद मतदान करने पहुंचा नव विवाहित जोड़ा, VOTEING कर देश के विकास में दिया योगदान

बालाघाट– मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर आज सुबह से मतदान शुरू  हो गया है। बड़ी संख्या में इस महापर्व का हिस्सा बनने के लिए जनता मतदान केंद्र पहुंच रही है। तो वही दूसरी तराफ़ प्रदेश के दिग्गज नेता और प्रत्याशी भी वोट करने के लिए पहुंच रहे है। इसी बीच बालाघाट में मतदान केंद्र 181 पर नव विवाहित महिला अपने पति के साथ मतदान डालने पहुंची।  जहां पर अधिकारियों ने नई जोड़ी का स्वागत किया, साथ ही नई नवेली दुल्हन ने वोट डालकर देश के विकास में अपना योगदान दिया। इस दौरान नव विवाहित जोड़ा आकर्षण और चर्चा का विषय बना रहा। 

पति के साथ पोलिंग बूथ पहुंची दुल्हन 

बता दें कि बालाघाट नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के चलते यहां  सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही मतदान होगा। ऐसे में अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए विदाई के बाद दुल्हन डाली शर्मा अपने पति के साथ मतदान करने के लिए पहुंची। बता दें कि अपनी विदाई के बाद डॉली शर्मा पहले ससुराल न जाते हुए अपने पति के साथ पहले पोलिंग बूथ पहुंची और मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। 


संबंधित समाचार