होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UTTAR PRADESH : गाजियाबाद में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने किया खुलासा, जानिए क्या है मामला?

UTTAR PRADESH : गाजियाबाद में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने किया खुलासा, जानिए क्या है मामला?

UTTAR PRADESH : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसमे 5 युवको ने मिलकर दिल्ली की एक महिला से गाज़ियाबाद में सामूहिक तौर पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। और तो और पीड़ित महिला से दुष्कर्म के बावजूद उसके शरीर के गुप्त अंग पर रॉड घुसाई और फिर उसके हाथ-पैर बांधकर बोरे में डालकर सड़क किनारे फेंक दिया था। 

यह भी पढ़ें: नान मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल पर लगे आरोप, मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट के जरिये कहा अब इस मामले का विरोध किया जाएगा 

और यह मामला इतना संजीदा था की लोग इसे कुछ साल पहले दिल्ली में हुए निर्भया कांड से जोड़ने लगे थे। और अब इस मामले का उत्तर प्रदेश पुलिस ने पर्दाफाश किया है की महिला 53 लाख रुपए की प्रॉपर्टी पर कब्जा पाना चाहती थी, इसलिए जेल भिजवाने के इरादे से दूसरे पक्ष पर गैंगरेप के आरोप लगा दिए। महिला के दोस्त आजाद सहित गौरव शर्मा और अफजल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उधर पीड़िता के भाई ने पुलिस के इस खुलासे को गलत बताया है।

यह भी पढ़ें : टीकमगढ में छात्र के साथ उसी के सीनियर छात्रों ने की मारपीट , पिता ने कोतवाली में दर्ज की शिकायत 

मिली जानकारी के अनुसार आजाद ने पूछताछ में बताया, "16 अक्टूबर की रात महिला नर्स का किडनैप नहीं हुआ था। वो भाई की बर्थडे पार्टी के बाद नंदग्राम गाजियाबाद से ऑटो पकड़कर सीधे दिल्ली में जनता फ्लैट स्थित अपने घर पर गई। उसने बच्चे अपनी बहन के घर पर छोड़ दिए थे। बहन को भी अपनी कहानी के बारे में कुछ नहीं बताया। 16, 17 और 18 अक्टूबर को महिला अपने घर में अंदर बंद रही, ताकि बाहर किसी को कुछ पता नहीं चले। 18 अक्टूबर की सुबह साढ़े तीन बजे आजाद, गौरव और अफजाल ने महिला को उसके घर से लिया। वे उसे लाल रंग की गाड़ी में बैठाकर लाए और स्क्रिप्ट के अनुसार नंदग्राम इलाके में सड़क किनारे बोरे में फेककर चले गए।


संबंधित समाचार