होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

NATIONAL NEWS : दीपावली की तैयारियों में जुटे लोग बाजारों में लगी भीड़, दीपों की रौशनी से जगमगाएगा घर आँगन

NATIONAL NEWS : दीपावली की तैयारियों में जुटे लोग बाजारों में लगी भीड़, दीपों की रौशनी से जगमगाएगा घर आँगन

NATIONAL NEWS : भारतवर्ष में मनाये जाने वाले सभी त्योहारों में दीपावली सबसे प्रमुख त्यौहार हैं जिसका धार्मिक और सामाजिक महत्व हैं दीपवाली को दीपोत्सव के नाम से भी जाना जाता हैं। दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे तब अयोध्या वासियों का मन ख़ुशी से झूम उठा था। और प्रभु श्री राम के स्वागत में घी के दीपक जलाये थे। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की रात को दियो की रौशनी से जगमगा दिया गया था। तब से आजतक प्रति भारतीय यह प्रकाश पर्व को बड़े हर्ष व उल्लाश के साथ मनाता हैं। भारतीयों का यह मानना है की सत्य की सदा जीत होती हैं दीपावली का पर्व इसी बात को चरितार्थ करता हैं। दीपावली का पर्व स्वच्छता और प्रकाश का पर्व हैं।लोग अपने घरो दुकानों आदि की साफ सफाई करते हैं बाजारों में भी रौनक देखने को मिलती हैं दीपावली से पहले लोग खरीददारी करते हैं अपने घरो के बाहर रंगोली और आकर्षक लाइट से घरो को सजाते हैं।और लक्ष्मी पूजा वाले दिन धार्मिक परम्पराओ औए मान्यताओ के अनुसार नए वस्त्रो में माँ लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं और सब साथ मिल जुल कर फटाके जलाते हैं। आगामी 24 अक्टूबर को पुरे देश भर में दीपोत्सव मनाया जाना है। और इसकी तैयारी भी जोरो शोरो से चल रही है                   


संबंधित समाचार