होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

NATIONAL NEWS : नेपाल में आया भूकंप तो दिल्ली तक महसूस किये गए झटके

NATIONAL NEWS : नेपाल में आया भूकंप तो दिल्ली तक महसूस किये गए झटके

NATIONAL NEWS : भारत के पडोशी देश नेपाल में भूकंम्प के झटके महसूस किये गए हैं नेपाल में डेढ़ घंटे में दो झटके महसूस किए गए। देर रात एक बजकर 57 मिनट के बाद 3 बजकर 15 मिनट पर भूकंप रिकॉर्ड किया गया। इसकी तीव्रता 3.6 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 8 नवंबर की रात 9 बजे भी नेपाल में भूकंप आया था। तीव्रता 4.9 रही।

READ MORE : MADHYA PRADESH BHARAT JODO YATRA में नेता प्रतिपक्ष DR. GOVIND SINGH पर फायरिंग का प्रयास

 नवंबर को ही दिन में करीब 12 बजे मिजोरम में भी भूकंप आया था। यहां तीव्रता 4.4 थी। नेपाल में आये भूकंम्प इतने तेज थे की इसके झटके दिल्ली तक महसूस किये गए हैं भारत के 5 राज्यों यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड की धरती में कंपन हुआ। दिल्ली-NCR में भूकंप आने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। जो काफी देर तक वापस नहीं गए। जब भूकंप आया तब लोग गहरी नींद में थे, लेकिन झटकों के लगने से उनकी नींद खुल गई। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर जा रहे ऑटो चालक ने बताया- भूकंप के झटके महसूस होने पर सवारी ऑटो से उतर गई। हमने कुछ सेकंड तक झटके महसूस किए। इसके अलावा उत्तराखंड में भी भुकंम के झटके महसूस हुए हैं

 READ MORE : झारखण्ड में पड़ी आयकर विभाग की छापेमारी, 100 करोड़ की निवेश की जानकारी
 


संबंधित समाचार