होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में किस फाइल पर किया पहला साइन? नए PMO से लिए गए बड़े फैसले

नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में किस फाइल पर किया पहला साइन? नए PMO से लिए गए बड़े फैसले

देश की प्रशासनिक व्यवस्था को शुक्रवार को एक नया और आधुनिक केंद्र मिल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के दारा शिकोह रोड पर बने नए प्रधानमंत्री कार्यालय परिसर सेवा तीर्थ और ‘कर्तव्य भवन’ का औपचारिक उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री ने 100 रुपये का एक विशेष स्मारक सिक्का भी जारी किया, जो इस नए प्रशासनिक युग की पहचान बनेगा।

सेवा तीर्थ में पहली फाइल, जनकल्याण को प्राथमिकता

सेवा तीर्थ में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां पहली बार अहम फाइलों पर हस्ताक्षर किए। खास बात यह रही कि ये सभी निर्णय सीधे तौर पर आम नागरिकों, महिलाओं, किसानों, युवाओं और समाज के कमजोर वर्गों के हितों से जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ‘सेवा तीर्थ’ सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संवेदनशील प्रशासन की भावना का प्रतीक है।

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को बड़ी राहत

प्रधानमंत्री ने सबसे पहले एक नई पीएम राहत योजना को मंजूरी दी, जिसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समय पर इलाज के अभाव में किसी की जान न जाए। इसे देशभर में सड़क सुरक्षा और आपात चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

महिलाओं और किसानों के लिए बड़े फैसले

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री ने ‘लखपति दीदी’ योजना का लक्ष्य बढ़ाकर 6 करोड़ करने की घोषणा की। पहले यह लक्ष्य 3 करोड़ था, जिसे सरकार ने तय समय से पहले ही पूरा कर लिया है। अब मार्च 2029 तक 6 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का नया संकल्प लिया गया है।

वहीं किसानों के लिए कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को दोगुना करते हुए 2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। इससे कृषि उत्पादन, भंडारण, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग से जुड़ी सुविधाओं में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

स्टार्टअप्स को नई उड़ान

युवाओं और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को मंजूरी दी है, जिसके तहत 10,000 करोड़ रुपये का कोष बनाया जाएगा। यह फंड खासतौर पर डीप टेक, शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स और उन्नत तकनीकी परियोजनाओं को समर्थन देगा।


संबंधित समाचार