Delhi Metro Station Name Change: राजधानी दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों के नामों को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में राज्य नाम प्राधिकरण की बैठक में कुल 21 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिसमें से 9 मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने या संशोधित करने को मंजूरी दी गई।सरकार का कहना है कि यह निर्णय स्थानीय पहचान, सांस्कृतिक महत्व और क्षेत्रीय जनभावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है।
इन 9 मेट्रो स्टेशनों के बदले नाम:
बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं:
पीतमपुरा- मधुबन चौक
नॉर्थ पीतमपुरा - हैदरपुर विलेज
प्रशांत विहार -उत्तरी पीतमपुरा प्रशांत विहार
जगतपुर - जगतपुर – वजीराबाद
डेरावल नगर- नानक प्याऊ – डेरावल नगर
खानपुर- खानपुर – वायुसेनाबाद
सोनिया विहार- नानकसर – सोनिया विहार
मयूर विहार पॉकेट-1- श्री राम मंदिर मयूर विहार
वेस्ट एन्क्लेव - मंगोलपुर कलां – वेस्ट एन्क्लेव
12 स्टेशनों के नाम यथावत:
सरकार ने 12 स्टेशनों के मौजूदा नाम बरकरार रखने का फैसला किया है। इनमें मजलिस पार्क, भलस्वा, हैदरपुर बादली मोड़, दीपाली चौक, यमुना विहार, भजनपुरा, खजूरी खास, सूरघाट, झरोड़ा मजरा, बुराड़ी, पुष्पांजलि, मौजपुर-बाबरपुर प्रमुख हैं.
क्यों बदले गए नाम?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मेट्रो स्टेशन केवल परिवहन केंद्र नहीं होते, बल्कि वे क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाते हैं। नामों को अंतिम रूप देने से पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सुझाव लिए गए। सरकार का संकेत है कि भविष्य में भी यदि जनभावनाओं के अनुरूप प्रस्ताव मिलते हैं, तो उन पर विचार किया जाएगा। का यह फैसला राजधानी के शहरी नक्शे और पहचान पर असर डाल सकता है। खासतौर पर पीतमपुरा का मधुबन चौक और नॉर्थ पीतमपुरा का हैदरपुर विलेज में परिवर्तन स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि इन बदलावों को जनता किस तरह से स्वीकार करती है और क्या अन्य स्टेशनों के नामों में भी इसी तरह के परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
कुल प्रस्तावों का सार:
कुल प्रस्ताव: 21
12 नाम यथावत
7 नामों में आंशिक संशोधन
2 स्टेशनों के नाम पूर्ण रूप से परिवर्तित