होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BREAKING NEWS : बड़ी खबर ! दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

BREAKING NEWS : बड़ी खबर ! दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

भोपाल : राजधानी दिल्ली से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दिल्ली पुलिस को सोमवार सुबह विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी खालिस्तानी ग्रुप ने मेल के जरिए भेजी। जिसके बाद से हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। 

साइबर सेल ने तत्काल प्रभाव से जांच शुरू की

बता दें कि यह धमकी भरा ईमेल दिल्ली विधानसभा की आधिकारिक आईडी पर भी भेजा गया है। जिसकी जानकारी सामने आने के बाद पुलिस और साइबर सेल ने तत्काल प्रभाव से जांच शुरू की। लेकिन किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। फ़िलहाल बम निरोधक दस्ता, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

दिल्ली के दो स्कूलों को भी बम से उड़ाने की मिली धमकी

इसके साथ ही आज सुबह दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की भी धमकी मिली थी। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल प्रभाव से स्कूलों को खाली करवा कर जांच करवाई गई। लेकिन कुछ नहीं मिला। यह धमकी धौला कुआं के आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को दी गई। 
 


संबंधित समाचार