होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : गिरफ्त में आया नकबजनी का आरोपी, पांच साल पहले जारी हुआ था स्थाई वारंट

MP News : गिरफ्त में आया नकबजनी का आरोपी, पांच साल पहले जारी हुआ था स्थाई वारंट

भोपाल। कमला नगर पुलिस ने नकबजनी की कई वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस को तीन लाख रुपए का मशरूका भी मिला है। आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि ये आरोपी केवल नकबजनी ही नहीं कई अन्य प्रकार के अपराधों में भी संलिप्त है। इसके खिलाफ पांच साल पहले से ही स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका था, लेकिन किसी कारण से इसकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी थी। आरोपी लगातार पुलिस से छुपने के लिए अपने ठिकाने भी बदलता रहता था। 

कई अपराधों में संलिप्तता 

जानकारी के मुतबिक थाना कमलानगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसपर नकबजनी और इसी प्रकार की अन्य कई आरोप लगे हुए हैं। पुलिस ने इस आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही इसके द्वारा की गई तीन नकबजनी की वारदातों का भी खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से सोने चांदी के जेवरात व मंदिर की दान पेटी जब्त की है। आरोपी के पास से जब्त पूरे मशरूके की कीमत तीन लाख के लगभग बताई जा रही है। पुलिस ने बताया है कि ये आरोपी अकेले ही रेकी कर वारदात को अंजाम देता था। क्योंकि इसे पकड़े जाने का डर रहा करता था। आरोपी इसी कारण एक ही स्थान पर अधिक समय तक रुकता भी नहीं था। आरोपी के विरूध्द शहर के विभीन्न थानों में चोरी, मारपीट व अवैध शराब विक्रय के कई केस दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी के लिए पांच साल पहले से ही एक स्थाई गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया जा चुका है। हालांकि आरोपी के लगातार भागते रहने के कारण पुलिस इसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। 
 


संबंधित समाचार