होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : सेंटर फायर ऑडिट में फेल हुआ Physics Wallah, नगर निगम ने ठोका 4 लाख का जुर्माना, कार्रवाई जारी

BHOPAL NEWS : सेंटर फायर ऑडिट में फेल हुआ Physics Wallah, नगर निगम ने ठोका 4 लाख का जुर्माना, कार्रवाई जारी

भोपाल : लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद मध्य प्रदेश सहित देशभर में प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में फायर विभाग ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थाओं में शामिल फिजिक्स वाला को सील करने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही 4 लाख 20 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। 

सौंदर्यीकरण और पेंटिंग कार्य प्रभावित

दरअसल, आज नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग की संयुक्त कार्रवाई की गई। जहां सुरक्षा संबंधी खामियां सामने आने के बाद निगम ने संस्थान पर लाखों रुपए का जुर्माना लगाया है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, संस्थान द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए प्रचार-प्रसार और ब्रांडिंग कार्यों से सार्वजनिक दीवारों पर किए गए सौंदर्यीकरण और पेंटिंग कार्य प्रभावित हुए हैं। इससे निगम को आर्थिक नुकसान हुआ है। 

4 लाख 20 हजार रुपए का लगाया गया जुर्माना 

अधिकारियों के मुताबिक, इस संबंध में करीब एक माह पहले संस्थान को नोटिस जारी कर नियमों के पालन की चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके स्थिति में सुधार नहीं होने पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 4 लाख 20 हजार रुपए की पेनल्टी निर्धारित की है।

सुरक्षा उपकरण स्थापित करना पर्याप्त नहीं 

फायर विभाग का कहना है कि केवल सुरक्षा उपकरण स्थापित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका सुचारु रूप से कार्य करना और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करना भी आवश्यक है। विभाग ने आवश्यक सुधार नहीं होने की स्थिति में संस्थान के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई को विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 
 


संबंधित समाचार