होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे ने लगाया तिरंगा झंडा अमर रहे का नारा, भाजपा ने किया हंगामा, कहा ध्वज का अपमान है ये

नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे ने लगाया तिरंगा झंडा अमर रहे का नारा, भाजपा ने किया हंगामा, कहा ध्वज का अपमान है ये

RAIPUR : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आजादी की गौरव यात्रा निकाल रहे नगर निगम के सभापति और कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने तिरंगा झंडा अमर रहे का नारा लगा दिया। इसके बाद अब राजनीतिक आयोजनों में राष्ट्रीय झंडे के अपमान में ये एक नया विवाद जुड़ गया है। दरअसल कांग्रेस ने अगस्त क्रांति दिवस यानी 9 अगस्त से आजादी की गौरव यात्रा शुरु की है। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पार्टी 75 किमी की पदयात्रा कर रही है। बता दें की रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का विधायक नहीं है। ऐसे में वहां यात्रा का प्रभारी रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे को बनाया गया है। बताया जा रहा है कि प्रमोद दुबे शहर की सड़कों गुजरते हुए तिरंगा झंडा अमर रहे के नारे लगा रहे थे। इन नारों का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा, कांग्रेस के नेताओं द्वारा लगातार राष्ट्रीय झंडे का अपमान किया जा रहा है। यह बहुत दुखद और निंदनीय है। कांग्रेस को भाजपा से दिक्कत है इसकी हमें कहीं कोई परवाह नहीं है, लेकिन उन नफरत के कारण तिरंगे का जो अपमान लगातार किया जा रहा है, वह हम नहीं सहेंगे। शहीद विभूतियों के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उसका उपयोग तिरंगे के लिए किया जा रहा है। यह तिरंगे का स्पष्ट रूप से अपमान है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मामला अपने संज्ञान में लेना चाहिए। उन पर कार्यवाही करनी चाहिए।

तिरंगे के अपमान के और भी मामले

पिछले सप्ताह धमतरी में भाजपा की तिरंगा यात्रा निकली। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार उल्टा झंडा पकड़ लिया था। कांग्रेस ने उनके खिलाफ शहर भर में प्रदर्शन किए। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज किया। इस तरह भाजपा नेताओं पर भी लगातार तिरंगे झंडे को गलत ढंग से पकड़ने और उसका अनादर करने के आरोप लग रहे हैं।


संबंधित समाचार