MPPSC Recruitment : मप्र लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग में 80 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 2 अप्रैल से शुरू होंगे और 1 मई 2026 जारी रहेंगे। यह भर्ती पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ ,सहायक संचालक, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी के पदों पर की जाएगी। जिसके लिए कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
यह भर्ती 22 पद सामान्य वर्ग, 13 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति, 21 अन्य पिछड़ा वर्ग और 8 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निर्धारित किए हैं। पशुपालन विभाग के पदों के लिए भर्ती परीक्षा 2 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria):
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान (B.V.Sc. & A.H.) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। मध्य प्रदेश राज्य पशु चिकित्सा परिषद में पंजीकरण (Registration) होना अनिवार्य है।
आयु सीमा (Age Limit):
न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी)। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क:
- मध्य प्रदेश के मूल निवासी (SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग): ₹250
- अनारक्षित श्रेणी और राज्य के बाहर के उम्मीदवार: ₹500