Punjab Anganwadi 2026: 10वीं, 12वीं पास महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा, पंजाब सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास निदेशालय (SSWCD Punjab) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायक के 6110 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन करने का आखिरी मौके आज है। इच्छुक उम्मीदवार फटाफट आधिकारिक साइट sswcd.punjab.gov.in पर विजिट कर रात 11:59 बजे से पहले आवेदन करें।
पदों का विवरण
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWW): 1316 पद
- आंगनवाड़ी सहायिका (AWH): 4794 पद
आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए (गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर)। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।
योग्यता: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा और आंगनवाड़ी सहायिका के लिए न्यूनतम कक्षा 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को 10वीं स्तर तक पंजाबी भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया: मेरिट आधारित होगी, जिसमें शैक्षणिक अंकों और दस्तावेजों के सत्यापन को आधार बनाया जाएगा। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग - 500 रुपये
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अतिरिक्त जनजाति वर्ग - 250 रुपये