होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सरकारी नौकरी ! MPPSC ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग में 80 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू

सरकारी नौकरी ! MPPSC ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग में 80 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू

MPPSC Recruitment 2026 : युवाओं के लिए मप्र लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग में 80 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 2 अप्रैल से शुरू  हो गए है। इच्छुक और योग उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है। आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से किया जायेगा। जिसके लिए लास्ट डेट 1 मई 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर विजिट करे। 

यह भर्ती 22 पद सामान्य वर्ग, 13 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति, 21 अन्य पिछड़ा वर्ग और 8 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निर्धारित किए हैं। पशुपालन विभाग के पदों के लिए भर्ती परीक्षा 2 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria): 

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान (B.V.Sc. & A.H.) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। मध्य प्रदेश राज्य पशु चिकित्सा परिषद में पंजीकरण (Registration) होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (Age Limit): 

न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी)। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क:

  • ​मध्य प्रदेश के मूल निवासी (SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग): ₹250
  • ​अनारक्षित श्रेणी और राज्य के बाहर के उम्मीदवार: ₹500

संबंधित समाचार