होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MPESB Vacancy 2025: सरकारी नौकरी ! MPESB ने 454 पदों पर निकाली भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार 12 नवंबर से पहले करें आवेदन

MPESB Vacancy 2025: सरकारी नौकरी ! MPESB ने 454 पदों पर निकाली भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार 12 नवंबर से पहले करें आवेदन

MPESB MPPEB Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने युवाओं के लिए विभिन पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 29 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गए है। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे फटाफट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर 12 नवंबर 2025 से पहले अप्लाई करें। यह भर्ती 454 पदों पर निकाली गई है। फॉर्म में करेक्शन के लिए 29 अक्टूबर से 17 नवंबर 2025 तक का समय दिया गया हैं।

कुल पद : 454

पदों का विवरण

  • जनरल 146
  • ईडब्ल्यूएस 29
  • एससी 58
  • एसटी 69
  • ईबीसी 152

इन पदों पर होगी भर्ती

कनिष्ठ रेशम निरीक्षक, बायोकेमिस्ट, फील्ड ऑफिसर, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, बायोमेडिकल इंजीनियर, निरीक्षक नापतौल, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट टेक्नीशियन, प्रयोगशाला तकनीशियन, स्वच्छता निरीक्षक, प्रयोगशाला सहायक, सहायक यंत्री (सिविल), मछ्ली निरीक्षक, सहायक यंत्री (विधुत/मैकेनिकल), कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, लैब असिस्टेंट / प्रयोगशाला तकनीशियन

आयु सीमा: 

1 जनवरी 2025 तक 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। तो वही आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

जानें योग्यता

 मान्यता प्राप्त संस्थान से जीव विज्ञान, कृषि विज्ञान या ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री। संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री अनिवार्य है।

देखें आवेदन शुल्क : 

सामान्य वर्ग: ₹500

EWS / SC / ST / OBC वर्ग: ₹250

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

सैलरी:  1,77,000 रुपये तक बेसिक सैलरी दी जाएगी।

कब होगी परीक्षा: परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।


संबंधित समाचार