होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Sarkari Naukri 2026: MPESB ने कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर निकाली भर्ती, 17 जुलाई से पहले कैंडिडेट्स करें आवेदन

Sarkari Naukri 2026: MPESB ने कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर निकाली भर्ती, 17 जुलाई से पहले कैंडिडेट्स करें आवेदन

MP Agriculture Extension Officer Recruitment 2026:  मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग में कृषि विस्तार अधिकारी (AEO) के 2784 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 17 जुलाई 2026 तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहता है वो ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर तुरंत अप्लाई करें। 

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निर्धारित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं पूरी होनी चाहिए

आवेदन शुल्क

  • रिजर्व कैटेगरी: 500 रुपये
  • मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी/एसटी और दिव्यांग: 250 रुपये

आयु-सीमा - वेतन

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। इसके साथ ही चयनित उम्मीदवारों को ₹25,300 से ₹80,500 प्रति माह तक वेतन मिलेगा। 

आवेदन कैसे करें?

  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले अपना पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • भरे गए आवेदन पत्र की जांच करने के बाद उसे सबमिट करें।

संबंधित समाचार