होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP WINTER : मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज रात तो रात दिन में भी पड़ रही कड़ाके की ठण्ड

MP WINTER : मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज रात तो रात दिन में भी पड़ रही कड़ाके की ठण्ड

MP WINTER : मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया हैं रात तो रात अब दिन में भी कडाके की ठण्ड बढ़ रही हैं। राज्य में दिन का तापमान भी गिरने लगा हैं।तापमान सामान्य से 6 डिग्री निचे चला गया हैं। राज्य के लोगो को गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा हैं।

READ MORE : भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस ने किया संचालन समिति का गठन, प्रदेश के बड़े नेताओ को मिली पार्टी की जिम्मेदारी

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी एक वेस्टर्न डिस्टर्बन्स सक्रिय है। इसके कारण अगले दो-तीन दिन इसी तरह ठंड बनी रहेगी। इसके साथ ही ईरान के ऊपर के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टर्बन्स बना हुआ है। इसके कारण 25 नवंबर से प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेंगे। भोपाल और इंदौर समेत अधिकांश इलाकों में यह 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे यानी 9 डिग्री तक गिर सकते हैं।

READ MORE : 5.6 तीव्रता वाले भूकंप ने इंडोनेशिया में मचाया भगदड़, 44 की मौत 300 लोग घायल

विभाग के अनुसार चौबीस घंटे बाद ठंड से हल्की राहत मिलेगी। अगला सिस्टम बनने के कारण दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, लेकिन यह बहुत ज्यादा नहीं रहेगी। हालांकि ठंड से हल्की राहत रहेगी। अभी प्रदेश के कुछ इलाके शीत लहर की चपेट में आ गए हैं। आने वाले समय में कई इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। तीन दिन बाद नया सिस्टम से मध्यप्रदेश में अच्छी ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

READ MORE : टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री मुनमुन दत्ता का जर्मनी में हुआ एक्सीडेंट, सोशल मीडिया के जरिए साझा की जानकारी

    

 


संबंधित समाचार