होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update : राजधानी में सुबह 8 बजे तक नहीं दिख रहा था 500 मीटर पार, आज भी ऐसा ही मौसम

MP Weather Update : राजधानी में सुबह 8 बजे तक नहीं दिख रहा था 500 मीटर पार, आज भी ऐसा ही मौसम

भोपाल। तेज धूप और गर्म हवाओं के असर से महीने के अंतिम दिनों में मार्च भट्टी सा तपने लगा है।गुरुवार को सीजन में पहली बार प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में लू चली। भोपाल में तीन साल का सबसे गर्म दिन रहा। यहां भी लू जैसे हालात रहे। शहर में वर्ष 2021 में दिन का सर्वाधिक पारा 41 डिग्री रहा था, जबकि गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री बढ़कर 40.5 डिग्री दर्ज हुआ। यह नॉर्मल से 4 डिग्री अधिक है। आधा दर्जन जिलों में लू का असर रहा। इनमें दमोह, सागर, टीकमगढ़, गुना, शिवपुरी और रतलाम जिले शामिल रहे। शुक्रवार को भी कुछ जिलों में लू का असर रहने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में भी तेज गर्मी का असर बरकरार रहेगा। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे दक्षिणी हवाओं के साथ कुछ नमी आ रही है, जिससे लू और बादलों के साथ कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ रही हैं।

एक दर्जन जिलों में पारा 41 से 43 डिग्री के बीच

गुरुवार को प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम पारा डेढ़ डिग्री बढ़कर दमोह में 42.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक है। भोपाल, धार, गुना, नर्मदापुरम, रतलाम, शिवपुरी, सागर, टीकमगढ़, सतना आदि जिलों में दिन का पारा 41 से 42 डिग्री के बीच रहा है। इन जिलों में तेज गर्मी और लू जैसा असर रहा। शुक्रवार को दमोह, गुना रतलाम आदि जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। सागर, गुना और नर्मदापुरम में 25 डिग्री से अधिक रहा। भोपाल में डेढ़ डिग्री गिरकर 23.8 डिग्री रहा, जबकि प्रदेश का औसत न्यूनतम पारा 21.4 डिग्री है।


इसलिए चली लू: -शुक्ला के अनुसार दक्षिणी हवाएं गर्म और नम हैं। इससे तेज धूप में तपिश अधिक है। जिन जिलों में दिन का पारा सामान्य से 5 डिग्री या इससे अधिक दर्ज हुआ है, उन जिलों में लू का असर रहा है। शुक्रवार को भी कुछ जिलों में लू चलेगी।


संबंधित समाचार